Wednesday, December 31, 2014

त्रिदिवसीय विज्ञान कार्यशाला ............

26  दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक त्रिदिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन अन्वेशिका इन्दरानगर कल्याणपुर में हुआ जिसमें स्वामी विवेकानन्द विद्यालय के शिक्षकों के अलावा रजनी देवी ग्लोबल विलेज रनिया, अपना स्कूल, सरदार पटेल मंधना, ओम प्राथमिक विद्यालय पेम  मंधना के लगभग 30 शिक्षकों ने भाग लिया | जिस कार्यशाला में पहले दिन ऊष्मा, दूसरे दिन विभिन्न चुम्बकों एवं तीसरे दिन बायो से सम्बंधित रोचक प्रयोगों के माध्यम से विषम वस्तुओं को समझाने का कार्य किया गया | प्रो. एच.सी.वर्मा ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं को शांत करने के साथ- साथ बच्चों को सरल तरीके से ऊष्मा एवं चुम्बक को पढ़ाने की विधियां बताईं तीनों दिन शिक्षकों ने कार्यशाला में बड़े उत्साह से चीजों के बारे में जाना और समझा |



Sunday, November 30, 2014

शैक्षिक भ्रमण वाराणसी....



21 नवंबर को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण हेतु वाराणसी ले जाया गया| बच्चों के शैक्षिक भ्रमण की शुरुआत सारनाथ से की यहां महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र से सम्बंधित विभिन्न स्थानो एवं विभिन्न देशों की शैली में बने मंदिरों का अवलोकन किया जिसमें सारंगनाथ, चाइना मंदिर, जापानी मंदिर एवं तिब्बती मंदिर प्रमुख हैं| सारनाथ  में ही बच्चों ने संग्रहालय का भी अवलोकन किया जहाँ प्राचीन मूर्तिकला एवं अशोक स्तम्भ को भी देखा| इसके बाद बच्चों ने रामनगर का किला और किले के अंदर बने संग्रहालय को भी देखा| भ्रमण के अंतिम पड़ाव में बच्चों ने दशाशव मेघ घाट पर गंगा आरती की अनुपम छटा का विहंगम द्रश्य देखा और अंत में काशी विश्वनाथ के दर्शन करके भ्रमण का अंत किया|




विज्ञान मेला...



स्वामी विवेकानंद विद्यालय में 14 नवंबर को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ आई. आई. टी. कानपुर के प्रो. शिवम त्रिपाठी ने किया| मुख्य अतिथि शिवम त्रिपाठी का स्वागत में बच्चों ने पी.टी. का अदभुत प्रदर्शन किया| विज्ञान मेले में अपना स्कूल के विभिन्न सेंटरों से आये बच्चों ने भी अपने -अपने मॉडल्स का प्रदर्शन किया|इस मेले में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे आस पास के ग्रामीण अभिभावक एवं आई.आई.टी. कानपुर से विभिन्न छात्रों एवं वैज्ञानिकों ने भी बच्चों के मॉडल देखे हरिश्चंद्र रिसर्च सेंटर इलाहबाद के वैज्ञानिक राजेश जी ने बच्चों के मॉडलों का सूक्ष्म अवलोकन किया और उनका उत्साह बढ़ाया|




विज्ञान कक्ष में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया जिसमें हवा से विद्युत उत्पन्न करना, सेव वाटर, हैंड जेनरेटर आदि आकर्षण का केंद्र रहे


सोशल कक्ष में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें भारतीय धरातल, दिनरात का  होना, प्रदूषण के प्रकार और कानपुर शहर के बदलते नामों का चार्ट आकर्षण का केंद्र रहे|