26 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक त्रिदिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन अन्वेशिका इन्दरानगर कल्याणपुर में हुआ जिसमें स्वामी विवेकानन्द विद्यालय के शिक्षकों के अलावा रजनी देवी ग्लोबल विलेज रनिया, अपना स्कूल, सरदार पटेल मंधना, ओम प्राथमिक विद्यालय पेम मंधना के लगभग 30 शिक्षकों ने भाग लिया | जिस कार्यशाला में पहले दिन ऊष्मा, दूसरे दिन विभिन्न चुम्बकों एवं तीसरे दिन बायो से सम्बंधित रोचक प्रयोगों के माध्यम से विषम वस्तुओं को समझाने का कार्य किया गया | प्रो. एच.सी.वर्मा ने शिक्षकों की जिज्ञासाओं को शांत करने के साथ- साथ बच्चों को सरल तरीके से ऊष्मा एवं चुम्बक को पढ़ाने की विधियां बताईं तीनों दिन शिक्षकों ने कार्यशाला में बड़े उत्साह से चीजों के बारे में जाना और समझा |