Friday, November 30, 2018

विज्ञान मेला 2018

विद्यालय में 24 व 25 नवंबर 2018 को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ श्री संदीप संगल जी (प्रो. आई.आई.टी. कानपुर ) और स्वामी तत्सेवानन्द जी (आर.के. मिशन कानपुर) ने किया | मुख्य अतिथि का स्वागत बच्चों ने  किया | विज्ञान मेले में अपना स्कूल के विभिन्न सेंटरों से आये बच्चों ने भी अपने -अपने मॉडल्स का प्रदर्शन किया | मेले में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे आस-पास के ग्रामीण अभिभावक एवं आई.आई.टी. कानपुर से विभिन्न छात्रों एवं वैज्ञानिकों ने भी बच्चों के मॉडल देखे और उनका उत्साह बढ़ाया |