Monday, October 16, 2017

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना से मिलकर चहके बच्चे ....

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना जो Gracia Raina Foundation (GRF) की सदस्य है | 13/10/2017 को  बच्चों से मुलाकात की और गाँव की महिलाओं से भी मिली | वह आई.आई. टी. कानपुर में उद्घोष में सिरकत करने आई थी | उन्होंने अपना कीमती समय निकाल कर विद्यालय के बच्चों से मिली और उनसे बात-चीत की | उनकी उपस्थति में आई.आई.टी. स्टूडेंट्स ने कला प्रतियोगिता का आयोजन कराया और बच्चों ने वन्य जीवों पर आधारित एक लघु नाटिका का भी मंचन किया और प्रियंका जी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया | प्रियंका रैना जी ने गाँव की प्रशूता महिलाओं से चर्चा करते हुए उनकी समस्या सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया | Gracia Raina Foundation (GRF) प्रशूता महिलाओं की देख रेख करने के लिए कार्य करता है| विद्यालय परिवार ने प्रियंका जी को विद्यालय आगमन पर आभार व्यक्त किया |







Sunday, October 8, 2017

बच्चों ने कानपुर प्राणि उद्यान में दिखाई अपनी प्रतिभा।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद विद्यालय,लोधर,मंधना,कानपुर के बच्चों ने एक बार फिर से वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं  में अपनी प्रतिभा से कई प्रतियोगिताओ में अपना स्थान सुनिश्चित किया जो निम्नवत है -

मेंहंदी (जूनियर वर्ग )- प्रथम स्थान



वंदना,शिवानी 

रंगोली (जूनियर वर्ग )- प्रथम स्थान


अंजली सक्सेना ,सोनी

चित्रकला (जूनियर वर्ग )- द्वितीय स्थान


 प्रिंस

नाटक (जूनियर वर्ग )- द्वितीय स्थान


असद,यशी,यमन,शिवानी,वंदना,साहिल,अफरीन,उजैफ़ा,अलबिया,नेहा