स्वामी विवेकानंद विद्यालय ने 08/03/14 को अपना वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जिसमें Chief
Guest प्रो0 एस0 भट्टाचार्य (आई0आई0टी0 कानपुर) और Special Guest अनुराग अग्रवाल (प्रवंधक SBI) ने दीप प्रज्वलित करके कार्य क्रम का शुभारंभ किया | बच्चों ने सरस्वती वंदना के माध्यम से मनमोहक नॄत्य प्रस्तुत किया| मृत्युदंड नाटक से बच्चों ने संदेश दिया कि यदि समाज को भय मुक्त बनाना है तो दण्ड आवश्यक है| बम बम बोले गीत पर छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य के माध्यम से बच्चों ने दर्शाया कि यदि उनका उचित मार्ग दर्शन हो तो उनके अंदर आसमान छूने का हांसला है| पशु हमरे मित्र और देर आए दुरस्थ आय नाटक में बच्चों ने पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया| कार्य क्रम के मध्य में लोधर ग्राम के भूतपूर्व प्रधान हरीश चन्द्र यादव ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताऔ को विद्यालय कि और से पुरस्क्रत किया | यमराज की सभा नाटक में बच्चों ने प्रशासन व्यवस्था और रजनीति पर व्यंग्यात्माक शब्दबार किया | कार्य क्रम के मध्य में ही विद्यालय की Annual Report ब्रजेश कुमार ने प्रस्तुत की कार्य क्रम का अंत गणेश गीत के साथ हुआ | और अंत में बच्चों को उनका वार्षिक पुरस्कर दिया गया जिसे पाकर सभी बच्चे हँसते मुस्कराते अपने घर गये |


No comments:
Post a Comment