Sunday, November 30, 2014

शैक्षिक भ्रमण - बिठूर कानपुर



कक्षा -1 से 5 तक के 114 बच्चे दो बसों के माध्यम से सुबह 8:30बजे (01/11/14) बिठूर भ्रमण के लिए निकले सबसे पहले बच्चे सुधांशु आश्रम पहुंचे| यहाँ पर बच्चो ने राधा कृष्ण मंदिर का मोहक द्रश्य व मंदिर की अदभुत वास्तु एवं स्थापत्य कला का अवलोकन किया|इसके बाद आश्रम में ही स्थित गुफा में प्रवेश करके पहाड़ी गुफाओं का अनुभव प्राप्त किया| उसके बाद बच्चों ने यहीं पर मध्यावकाश भोजन किया| सुधांशु आश्रम से निकल कर बच्चे वाल्मीकि आश्रम पहुँचे जहाँ पर ब्रजेश भैया ने बच्चो को एक स्थान पर बैठा कर उस स्थान  के महत्व को विस्तार से बताया| वाल्मीकि आश्रम से जुड़े रामजानकी मंदिर को बच्चों ने बड़ी श्रद्धा और ध्यान से देखा| भ्रमण यात्रा में सबसे अंत में बच्चे नानाराव पार्क पहुँचे| किले के अंदर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तमाम यादों को संजोये संग्रहालय में प्रवेश किया| जिन्हे देखकर बच्चों का न सिर्फ ज्ञान वर्धन हुआ बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में हुई कठिनाइयों को जाना| संग्रहालय से निकलकर बच्चों ने नानासाहब की मूर्ति के पास गए जहाँ उनके विषय में तमाम जानकारियों को प्राप्त किया| इसके बाद बच्चों को फल वितरण किये गए| फल खाने के बाद बच्चों ने पार्क में ही स्थित विभिन्न तरह के झूलों का आनंद प्राप्त किया| सायं 4:00बजे वापस स्कूल लौट आये |


No comments:

Post a Comment